JOBS : नौकरी चाहिए तो हो जाएं तैयार,18 व 19 दिसंबर को इन शहरों में लग रहे हैं बड़े रोजगार मेले


JOBS : नौकरी चाहिए तो हो जाएं तैयार,18 व 19 दिसंबर को इन शहरों में लग रहे हैं बड़े रोजगार मेले





 17 दिसंबर 2019, 5:35  PM

 गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार/सिरसा। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय हिसार में 18 दिसंबर तो रोजगार कार्यालय उपमंडल डबवाली व आईअीआई सिरसा में 19 दिसंबर को रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मॉडल करियर सेंटर कम हिसार मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा एक्साइड लाईफ इंश्योरेंस, गणपति बायोटेक प्राईवेट लिमिटेड तथा राघव एडवाइजर नियोक्ताओं के लिए कुल 150 से अधिक नियमित तथा अस्थायी पदों पर भर्ती हेतु 18 दिसंबर को प्रात: 10बजे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। सहायक रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए वेतनमान 10 हजार से 20 हजार रुपये मासिक होगा। रोजगार के इच्छुक आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक व आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तक हो, वे निर्धारित तिथि व समय पर अपने रोजगार पंजीकरण कार्ड व अन्य सभी दस्तावेजों सहित हिसार रोजगार कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें। कंपनी के नियमों तथा शर्तों की जानकारी साक्षात्कार के समय दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नेशनल करियर सर्विस की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनसीएस डॉट इन एवं विभागीय मेल एमसीसीहिसार डॉट इएमपी एट जीमेल डॉट कॉम अथवा कार्यालय नंबर 01662-289754 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

डबवाली। उपमंडल रोजगार कार्यालय की ओर से आगामी 19 दिसंबर को प्रात: 9 बजे चौटाला रोड़ स्थित गुरु जम्भेश्वर धर्मशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियों के नियोजक भाग लेंगे। सहायक रोजगार अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में डीसीएम सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंसी सर्विस इंडिया लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर जालंधर, जमैटो, आरके मैन पावर सप्लाई मंडी डबवाली, उज्जवल बायोटेक प्राईवेट लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, एसपीएस होस्पीटल सिरसा, पुनिया होस्पिटल सिरसा, श्री गणपति बायोटेक हिसार, महालक्ष्मी एग्रीकेयर प्राईवेट लिमिटेड हिसार, गर्ग मोटर्स सिरसा व दी टाईम्स प्रिंट मिडिया सिरसा आदि के नियोजक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रार्थियों की योग्यता दसवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के दिन प्रार्थी अपने साथ अपने मूल प्रमाण पत्र व रोजगार कार्यालय द्वारा दिया गया पंजीकरण पत्र साथ लेकर आए। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए प्रार्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है, इसलिए जिन प्रार्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वे अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करवा कर ही मेले में भाग ले सकते हैं।

सिरसा आईटीआई में प्रशिक्षु मेला 19 को
सिरसा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 19 दिसंबर को प्रशिक्षु मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में गुरूग्राम से हीरो मोटोक्रोप्स लिमिटिड पार्टिस्पेट करेगी। मेले में आईटीआई पास आऊट विद्यार्थी भाग लेंगे। आईटीआई के एपीओ प्रदीप के भुक्कर ने बताया कि आईटीआई के 2017, 2018 व 2019 के पास आऊट प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षु मेले का आयोजन 19 दिसंबर को आईटीआई के परिसर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले में गुरूग्राम की हीरो मोटोक्रोप्स लिमिटिड कंपनी भी शिरकत करेगी। उन्होंने बताया कि इस मेले में आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों जिनमें फिटर, इलैक्ट्रिसीयन, वैल्डर, मशीनिस्ट आदि के पास आऊट प्रशिक्षु भाग लेंगे। उन्होंने उपरोक्त अवधि के सभी पास आऊट प्रशिक्षुओं से इस अवसर का लाभ उठाने के लिए मेले में भाग लेने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments