नौकरियों में पारदर्शिता पर दुष्यंत ने उठाए सवाल, बोले आउटसोर्सिंग नौकरियों में सिफारिश से हो रही भर्ती
9 सितंबर 2019, 10:03 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने नौकरियों में पारदर्शिता के सवाल पर मनोहर सरकार को लपेटे में लिया है। उन्होंने सीएम के बिना खर्ची व बिना पर्ची नौकरी वाले दावे को झुठलाते हुए दो टूक कहा है कि नौकरियों में पारदर्शिता और ईमानदारी की बात करने वाली भाजपा सरकार में एक के बाद एक उजागर हो रहे घोटाले उनकी पोल खोल रहे है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों के माध्यम से भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़वा दे रही हंै। दुष्यंत के मुताबिक एक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गुरुग्राम नगर निगम में लगभग 1500 नौकरियां सिफारिश से दीगई हैं। उन्होंने कहा कि इतना ही इस भ्रष्टाचार को कोई और नहीं बल्कि भाजपा सरकार के ही लोग बिना इंटरव्यू के चार-पांच मंत्री, विधायक, सांसद और अधिकारी फार्म में रेफरेंस का कॉलम बना कर फैला रहे है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों, निगमों, कारपोरेशन, बोर्ड, सरकारी अस्पतालों, नगर निगमों, परिषदों , पालिकाओं में भ्रष्टाचार का यही खेल चला रहा है। दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर आप किस मुंह से बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने का दावा कर रहे है जबकि वास्तव में आपकी सरकार के ही लोग बकायदा रेफरेंस कॉलम के माध्यम से इस तरह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है।
पीएम मोदी की रैली को बताया फ्लाप
दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता के गाढ़े खून पसीने की कमाई को अपनी चुनावी रथ यात्रा में बर्बाद करके रोहतक में प्रधानमंत्री को बुलाकर रैली का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि आपार जनसमर्थन का सपना लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रधानमंत्री को निमंत्रण देकर आए थे लेकिन हरियाणा की जनता ने उस रैली में ना पहुंच कर भाजपा को आईना दिखाने का काम किया।

0 Comments