जींद : कार-बाईक भिड़ंत में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर


जींद : कार-बाईक भिड़ंत में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर 
 9 सिंतबर 2019, 10:48 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन
जींद। जींद-रोहतक हाइवे पर अनूपगढ़ गांव के पास सोमवार को एक कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। लिंक रोड से हाइवे पर चढ़ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन युवक घायल हैं। उनकी हालत भी गंभीर है, उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैथल के थेह बनेहड़ा गांव का रहने वाला मंगूराम (30) बाइक पर सवार होकर गांव से जुलाना की तरफ जा रहा था। वहीं कार सवार युवक अमित, राजेश और अजय अनूपगढ़ गांव के लिंक रोड से हाइवे पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक सवार मंगूराम घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं कार सवार कीमा खेड़ी गांव के अमित व अनूपगढ़ गांव के राजेश उर्फ भूरा व अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments