सोनीपत : राई स्पोर्ट्स स्कूल में चाहिए दाखिला तो 30 अक्तूबर तक करें आवेदन
9 सिंतबर 2019, 10:50 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
पंचकूला। मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय राई सोनीपत में चैथी कक्षा में दाखिले के लिये योग्य विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते है। इस तिथि तक आवेदन न होने की स्थिति में 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करने की तिथि 15 नवंबर है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस विद्यालय में चैथी कक्षा के लिये 8 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग के 100 विद्यार्थियों का दाखिला किया जाता हैं। इनमें से 50 सीटें छात्रों व 50 सीटें छात्राओं के लिये आरक्षित है। उन्होंने बताया कि कुल सीटों में 80 प्रतिशत सीटें हरियाणा के स्थाई निवासियों व 20 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 30 जून 2020 को आधार मानकर तय की जायेगी।


0 Comments