10 फरवरी 2020,11: 08 AM
शिव लाल।हरियाणा मीडिया जंक्शन
शिव लाल।हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़/यमुनानगर।जगाधरी में 12 दिवसीय सरस मेले का आगाज हो गया। इस अवसर पर हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने प्रदर्शनी का उदघाटन किया। पर्यटन मंत्री ने इस मौके पर कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है। मेले जहां मंनोरंजन का साधन होते हैं वहीं कलाकारों, मूर्तिकारों और हस्त शिल्पकारों की प्रतिभा का भी प्रदर्शन होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले समय-समय पर लगने चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाला यह तीसरा सरस मेला है।
उपायुक्त ने बताया कि इस 12 दिवसीय मेले में 225 से अधिक स्टालों में लकड़ी और मिट्टी की कला पर आधारित सामान के साथ-साथ स्वादिष्टद्द व्यंजन, कपडे पर कढ़ाई से सम्बन्धित सामान, असम से आए कलाकारों द्वारा सिकदर निकासी से बने साज-सज्जा के सामान, सहारनपुर से आए कलाकारों द्वारा लकड़ी पर की गई निकासी से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के सामान, लखनऊ के चिन्हट से आए कलाकारों द्वारा प्रदर्शित मिट्टी की विभिन्न कला युक्त आईटमों के साथ-साथ अन्य दैनिक जरूरत, घर, ड्राईग रूम व कार्यालयों की साज-सज्जा से युक्त सामान प्रदर्शित किया गया है। इस मेले के उद्घाटन अवसर पर जहां यमुनानगर जिला के स्कूल और कॉलेजों की छात्राओं ने रंगारंग हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं अर्न्तराष्टद्द्रीय ख्याति प्राप्त हरियाणवी कलाकार प्रकाश मलिक के सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने नृत्य और गायन शैली से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत प्रकाश मलिक सांस्कृतिक दल के कलाकार यूसूफ खान ने सरस्वती वंदना से किया। इस मेले में आज 10 फरवरी को सायं 5 बजे विख्यात कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।


0 Comments