जुलाना : बाथरूम में नहा रहे छोटे भाई-बहन की करंट से मौत
9 सिंतबर 2019, 10:52 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
जींद। जुलाना में रविवार रात 11 बजे एक भाई-बहन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बच्चे की मां का कहना है कि दोनों बाथरूम में नहा रहे थे, इसी दौरान मशीन में करंट आ गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जुलाना का रहने वाला मनजीत खुद की गाड़ी चलाता है। वह रविवार को घर पर नहीं था। उसकी पत्नी, मां और पिता घर पर थे। मनजीत की पत्नी का कहना है कि रात 11 बजे बेटी ईशा (9) व बेटा निशांत (5) बाथरूम में नहा रहे थे, तभी मशीन में करंट आ गया और दोनों बच्चों को चपेट में ले लिया। दोनों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



0 Comments