दुखद : कनाडा में पढ़ने गया था यमुनानगर का युवक, वहां सड़क हादसे में गई जान


दुखद : कनाडा में पढ़ने गया था यमुनानगर का युवक, वहां सड़क हादसे में गई जान 

9 सिंतबर 2019, 10:54 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
यमुनानगर। कनाडा के वैंकुवर में पढ़ने गए रादौर के युवक अभिषेक अभिषेक कक्कड उर्फ राजा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भारतीय समय के अनुसार रविवार को सुबह 11 बजे हुई सड़क दुर्घटना में अभिषेक की मौत हुई। कनाडा पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है। शनिवार तक जांच का काम पूरा होगा। इसके बाद शव को भारत लाने की इजाजत दी जाएगी। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभिषेक कक्कड कनाडा के समय के अनुसार रविवार तड़के सवा एक बजे अपने दोस्त के साथ कार में ड्यूटी से वापिस घर लौट रहा था। इस दौरान तेज बारिश व तूफान के चलते उनकी कार को पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण से उसकी कार पलट गई। पलटते ही कार सड़क किनारे खंबे से टकरा गई। हादसे में अभिषेक कक्कड की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अभिषेक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया है। अभिषेक दो साल पहले कनाडा गया था। 

Post a Comment

0 Comments