इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी पार्टी को कर सकते हैं बाय-बाय
9 सिंतबर 2019, 10:55 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल में नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियां ज्वाइन करने का सिलसिला जारी है। इनेलो के कई विश्वसनीय चेहरे अलविदा कह चुके हैं, अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी पार्टी छोड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि वे कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि अरोड़ा ने 10 सितंबर को कुरुक्षेत्र में कार्यकतार्ओं की बैठक बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कार्यकतार्ओं की राय लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों ओमप्रकाश चौटाला ने इनेल कार्यकारिणी भंग कर दी थी, इसके बाद अशोक अरोड़ा को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वे करीब 15 साल तक इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे। बता दें कि अशोक अरोड़ा चौधरी देवीलाल के समय से इनेलो से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बतौर कार्यकर्ता शुरूआत की थी। इसके बाद 1990 में पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। वे 1996, 2000 और 2009 में भी विधायक बने। 2014 में मोदी लहर में सीट बचा नहीं पाए और भाजपा के सुभाष सुधा से चुनाव हार गए।


0 Comments