मस्ती के लिए हो जाओ तैयार : गुरुग्राम के किंगडम आफ ड्रीम्स में बच्चों को पांच दिन तक फ्री एंट्री

मस्ती के लिए हो जाओ तैयार : गुरुग्राम के किंगडम आफ ड्रीम्स में बच्चों को पांच दिन तक फ्री एंट्री
गुरुग्राम में 19 से शुरु होने जा रहा है पांच दिवसीय राज्य स्तरीय बाल महोत्सव


17 दिसंबर 2019, 5:21 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में गुरुग्रा
म के सेक्टर- 29 स्थित किंगडम आॅफ  ड्रीम्स में 19 से 23 दिसंबर तक राज्य स्तरीय बाल महोत्सव-2019 का आयोजन किया जाएगा। इसकी थीम ए ड्रीम कम ट्रयू रखी गई है । इसमें बच्चों के मनोरंजन को लेकर देखे गए सपने पूरे किए जाएंगे।जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस भव्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य सहित अन्य केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे। बाल महोत्सव-2019 के आयोजन की विशेषता है कि पांचों दिन प्रदेश के बच्चों के लिए किंगडम आॅफ ड्रीम्स के द्वार नि:शुल्क खुले रहेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कई प्रकार के झुले,  हाथी, घोड़े, ऊंट की सवारी सहित जलपान की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। इसके साथ-साथ बच्चों के लिए नि:शुल्क उपहार भी रखे गए हैं ।  उन्होंने बताया कि बाल महोत्सव का शुभारंभ 19 दिसंबर को मुख्यमत्री मनोहर लाल द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार 23 दिसंबर को बाल महोत्सव के समापन अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल एंव हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष सत्यदेव नारायण आर्य मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। बाल महोत्सव में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आकर बाल महोत्सव का आनंद उठा सकते हैं। बाल महोत्सव में युवा खिलाडि?ों सहित हरियाणा प्रदेश के अन्य कलाकारों जैसे रणदीप हुड्डा, विवेक ओबराय, यशपाल शर्मा, सतीश कौशिक सहित कई बड़ी हस्तियां भी आएंगी। दूरदराज से आने वाले बच्चों के लिए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा गुरुग्राम जिला में ही ठहरने की व्यवस्था की जाएगी व उनकी सुविधा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। बच्चों के खानपान के विशेष पुख्ता प्रबंध जैसे कैंडी फ्लास, मूंगफली, चना व अन्य स्टालें लगाई जाएगी। बच्चों को उपहार स्वरूप रिस्ट बैंड, टोपी व गुब्बारे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे ।

आयोजित होंगी ढ़ेर सारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं
इस अवसर पर बच्चों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी चार ग्रुप में आयोजित की जाएंगी जो कक्षा प्रथम से लेकर बाहरवीं तक के विधार्थियों के लिए होगी। पांच दिनों तक चलने वाले बाल महोत्सव में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गान, समूह गान, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, रंगोली फैंसी ड्रेस, कार्ड मेकिंग, फेस पेंटिंग, बेस्ट ड्रामेबाज, थाली/कलश, दीया, मोमबत्ती सजावट सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव के अंतिम दिन 23 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल विजेता प्रतिभागियों को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments