Rain in Haryana by Hisar Media Junction
कल छाए रह सकते हैं आंशिक बादल
हिसार मीडिया जंक्शन
हिसार। मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 जून को 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। Hisar Media Junction मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में जून के पहले 13 दिनों में 84 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यदि 19 जून तक मानसून पूर्व बौछारें पड़ीं तो कुछ हद तक इस कमी की भरपाई हो सकती है। पिछले 24 घंटे में अंबाला, भिवानी, करनाल, नारनौल, रोहतक, हिसार समेत कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई। दूसरी तरफ बुधवार रात तक आंधी चलने के चलते बिजली के खंभे और तार टूटने से अंबाला, हिसार, गुरुग्राम, करनाल कई शहरों में बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। हल्की बारिश के बावजूद हिसार और भिवानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान बढ़ सकता है। 15 को बादल छाने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। 16, 17 और 18 को जून को यदि कहीं बाहर निकल रहे हैं तो धूलभरी आंधी से बचकर निकलें।
Haryana Rain News by Hisar Media Junction
ये है मौसम का पूर्वानुमान
15 जून को आंशिक बादल
16 को आंशिक बादल और गरज-चमक के साथ दो बार बूंदाबांदी
17 को आंशिक बादल और गरज-चमक के साथ दो बार बूंदाबांदी
18 को आंशिक बादल
19 को आंशिक बादल और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश
लो जी हो जाओ तैयार, मौसम होने वाला है मस्ताना
अगले 3 दिन धूल भरी आंधी चलने व हल्की बारिश का अनुमानकल छाए रह सकते हैं आंशिक बादल

0 Comments