जन परिवाद समिति की बैठक 20 को
राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल सुनेंगे समस्याएं
Hisar Media Junction
हिसार। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 20 जून को प्रातः 11 बजे लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में होगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मामलों की सुनवाई करेंगे। उपायुक्त ने सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर जन परिवाद समिति की बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें ताकि अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का जवाब दे सकें। बैठक में उपस्थित न होने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments