शिक्षा में हरियाणा को सक्षम बनाने वालों को सम्मानित करेगी सरकार

शिक्षा में हरियाणा को सक्षम बनाने वालों को सम्मानित करेगी सरकार
3 जुलाई को पंचकूला में आयोजित होना है राज्य स्तरीय सक्षम सम्मान समारोह

मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 23, 2019, 06:24 AM
चण्डीगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को सक्षम बनाने में सराहनीय कार्य करने वालों को मुुख्यमंत्री मनोहर लाल  3 जुलाई को पंचकूला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सक्षम सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित करेंगें। 
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजैक्ट डायरेक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि आयोजित किया जाएगा। प्रोजैक्ट डायरेक्टर वीसी के माध्यम से प्रदेशभर के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय समारोह में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय व नीति आयोग के कई अधिकारी भी भाग लेंगें। उन्होंने कहा कि सक्षम योजना से प्रदेश की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम हुई ओर गत दिनों हिमाचल प्रदेश व पंजाब राज्य की टीमों ने प्रदेश का दौरा कर सक्षम योजना की विस्तार से जानकारी ली ताकि वे अपने राज्यों में इस योजना को क्रियान्वित कर सके। उन्होंने कहा कि सक्षम योजना की शिक्षा मंत्रालय व नीति आयोग भी सराहना कर रहा है ओर कई राज्य सक्षम योजना का अनुसरण करने के लिए उत्साहित है। डा. गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों के स्तर में सुधार हो। इसलिए अब नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों पर भी विशेष बल दिया जाएगा ताकि सैकेण्डरी स्कूल के परिणाम का ओर ज्यादा ग्राफ बढे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एनटीएससी व आईआईटी जेई मैन जैसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तरफ रूझान बढाने के साथ साथ कैरियर कांउसलिंग भी पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों को सक्षम एवं सक्षम प्लस बनाने के बाद अगस्त माह से सक्षम 2.0 पर कार्य आरम्भ किया जाएगा। इसके तहत हिन्दी, गणित, अंग्रेजी के अलावा अन्य सभी 6 विषयों में विद्यार्थियों को पूर्ण रूप से शिक्षा के क्षेत्र में सक्षम बनाया जाएगा ताकि प्रतिस्पर्धा के युग में वे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें।  प्रोजैक्ट डायरेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों के आगामी बैच में मुख्यमंत्री की सोच अनुसार सुरक्षा एवं शिक्षा पर बल दिया जाएगा। इसके अलावा सुशासन सहयोगी महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा पर विशेष रुप से कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंत्योदय सरल केन्द्र एवं सक्षम योजना में सुशासन सहयोगियों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने सभी उपायुक्तों से सुशासन सहयोगियों की फीड बैक भी ली। 
डा. गुप्ता ने कहा कि अंत्योदय सरल एवं अटल सेवा केन्द्र में योजनाओं एवं सेवाओं का अब तक बेहतर ढंग से ऑनलाईन क्रियान्वयन किया गया है। अब इन योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा सभी योजनाओं का ऑनलाईन ही लाभ दिलवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन अनुसार प्रदेश को डिजिटाईल बनाकर पूर्ण रूप से पेपरलैस बनाने पर भी बल दिया जा रहा है। इसके लिए सभी अत्ंयोदय सरल के नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। प्रोजैक्ट डायरेक्टर ने प्रसव पूर्व निदान तकनीक, एमटीपी एक्ट, मैडिकल इंटोक्सीकेंट, पोक्सो एक्ट, सीएम विण्डों, सोसल मीडिया ग्रीवेंस ट्रेकर, हरियाणा विजन जीरो, हरियाणा रोडवेज टर्नआउट, पब्लिक लाईबे्ररी सहित कई योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं की हर माह समीक्षा कर ओर ज्यादा सुधार करने एवं नागरिकों तक सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
डा. गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतू सख्त कार्यवाही अमल में लांए। पोक्सो एक्ट के केसों की सही पैरवी करें। उन्होंने कहा कि सीएम विण्डो के तहत वर्ष 2017-18 की कोई भी समस्या लम्बित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने हरियाणा विजन के तहत सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाकर जान व माल के नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता अभियान में तेजी लाने तथा अच्छी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाकर आगार को लाभ के दायरे में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नुह जिला में परिवहन सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है, अन्य जिलों को इसका अनुसरण करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments