पंजाब : नाभा जेल में बंद डेरा प्रेमी मोहिंदरपाल सिंह ऊर्फ बिट्टू की हत्या

  नाभा जेल में बंद डेरा प्रेमी मोहिंदरपाल सिंह ऊर्फ बिट्टू की हत्या
कैदियों के दो गुटों के बीच हुआ झगडा़ बताया जा रहा है वजह
डेरा सच्चा सौदा की 45 मेंबर कमेटी का था सदस्य



मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 23, 2019, 01:08 PM
नाभा। नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा समर्थक मोहिंदरपाल सिंह ऊर्फ बिट्टू की कुछ कैदियों ने हत्या कर दी। कैदियों के दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद हत्या की गई। बिट्टू पंजाब के बरगाड़ी में 2015 में हुए गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में मुख्य आरोपी था। उसे नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया था। बिट्टू पर कानूनी प्रक्रिया के तहत केस चल रहा था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद था। बिट्टू डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्यीय कमेटी का सदस्य था। पटियाला स्थित नाभा सेंट्रल जेल है और यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। 

लोहे की रॉड से किया गया हमला
जेल अधिकारी ने बताया कि मोहिंदरपाल सिंह पर जेल में बंद दो अन्य कैदियों की तरफ से हमला किया गया था। जेल अधिकारी के मुताबिक, जेल में उसारी का काम चल रहा था, वहां पड़े लोहे की रॉड से कैदी महेंदर सिंह और गुरसेवक सिंह ने मोहिंदरपाल सिंह पर हमला कर दिया।
इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
जेल अधिकारी ने बताया कि इस हमले में मोहिंदरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जेल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments