सपना चौधरी का एक और धमाकेदार वीडियो वायरल
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 23, 2019,1: 26 PM
नई दिल्ली।सपना चौधरी अपने हर शो में लोगों को क्रैजी करने वाली परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. सालों से उनकी हर एक अदा डांस के दीवानों के लिए एक लेसन बन जाती है. आज सपना चौधरी भले ही ग्लैमरस और काफी बोल्ड अंदाज में नजर आने लगी हैं लेकिन उनके पुराने हरियाणवी डांस वीडियोज आज भी लोगों के दिल के करीब हैं. आए दिन उनके इस देसी अंदाज वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं. अब एक बार फिर से सपना का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.
इस वीडियो में सपना चौधरी ग्रीन कलर के सलवार सूट में काफी खूबसूरत दिख रही हैं, जिसमें वह अपने ही फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'तू चीज लाजवाब' पर जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगा रही हैं. देखने से पता लगा रहा है कि सपना का उनके करियर के काफी शुरुआती दौर का है. लेकिन सपना का डांस काफी परिपक्व नजर आ रहा है. देखिए यह वीडियो...
गौरतलब है कि साल 2018 सपना के लिए करियर की नई बुलंदियां लेकर आया. 'बिग बॉस 11' के सीजन में कंटेस्टेंट बनकर आईं सपना को जीत तो हासिल नहीं हुई लेकिन फैंस के बीच उनको खूब वाहवाही मिली. फिलहाल सपना अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं. सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टा ग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अपने टैलेंट की बदौलत सपना ने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक खूब नाम कमा रही हैं.




0 Comments