सोसायटी घोटाला : रजिस्ट्रार ने तय सीमा में नहीं की कार्यवाही सर्वजन समाज पार्टी ने 30 जून को पुन: बुलाई बैठक
Media Junction
हिसार। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वे गत 11 जून को रजिस्ट्रार सहकारिता समितियां हरियाणा से 13 सोसायटीज में थ्रिप्ट एंड क्रेडिट और नॉन एग्रीकल्चर में लगभग 500 करोड़ रुपये घोटाले का रुपया सोसायटी पीडि़तों को दिलाने के लिए सोसायटी पीडि़तों के साथ मिले थे और रजिस्ट्रार द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि 20 दिन के अंदर-अंदर इन 13 सोसायटीज पीडि़त को राशि वापिस दिलाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। चावला ने बताया कि रजिस्ट्रार द्वारा दी गई समय सीमा 30 जून को समाप्त हो रही है। इसी के चलते सोसायटी पीडि़तों की एक बैठक पुरानी सब्जी मंडी पार्क में 30 जून को सुबह 9 बजे आयोजित करने का फैसला लिया गया है। चावला ने सभी सोसायटी पीडि़तों से इस मीटिंग में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई हल नहीं निकलता तो बैठक में आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
0 Comments