राहगीरी के लिए तैयार हो जाओ हिसार
30 जून को प्रातः 6 से 8 बजे तक महावीर स्टेडियम मुख्य द्वार के सामने होगा आयोजन
Media Junction
हिसार। हिसार पुलिस द्वारा लोकप्रिय राहगीरी कार्यक्रम 30 जून को प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक महावीर स्टेडियम मुख्य द्वार के सामने आयोजित किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से बंद हुई राहगीरी पुनः 30 जून 2019 को प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित की जाएगी इस राहगिरी में उपायुक्त महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय हिसार शिरकत करेंगे इस राहगिरी का मुख्य थीम *ड्रग फ्री इंडिया (नशा मुक्त भारत*) पर आधारित होगा जिसमें नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया जाएगा तथा उसके शरीर पर पड़ने वाले कुप्रभाव बारे भी डॉक्टर /विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला खेल विभाग हिसार द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों का भी भव्य प्रदर्शन होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम के मद्देनजर नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किए जाएंगे योग एवं एरोबिक के माध्यम से लोगों को शारीरिक एक्सरसाइज भी करवाई जाएगी, भविष्य में राहगिरी प्रोग्राम सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक शिवचरण ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक व्यक्ति राहगिरी में भाग लें और राहगिरी का लुफ्त उठाएं।
0 Comments