हिसार-जींद के 33 गांवों में नहरी पानी व्यवस्था पर खर्च होंगे 56.66 करोड़
नई दिल्ली,
- चण्डीगढ़। हरियाणा के जनस्वास्थय अभियान्त्रिकी विभाग द्वारा नाबार्ड से वित्तीय सहायता के तहत 11 प्रमुख परियोजनाओं व विभिन्न अन्य परियोजनाओं पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे राज्य के विभिन्न जिलों के कई गांवों को लाभ पहुंचेगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने बताया कि 7 परियोजनाओं में जिनकी अनुमानित राशि 506.30 करोड हैं, के तहत रेवाडी और महेन्द्रगढ जिलों में नलकूप आधारित योजनाओं को नहर आधारित योजनाओं में स्थानांतरित करने का कार्य किया जा रहा हैं जिससे इन जिलों के 203 गावों व 5 ढाणियों को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार, दो परियोजनाओं में जिनकी अनुमानित राशि 395.90 करोड हैं, के तहत पलवल और मेवात जिलों में नलकूप आधारित योजनाओं को रैनीवेल योजनाओं में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा हैं जिससे इन जिलों के 164 गावों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि दो परियोजनाओं में जिनकी अनुमानित राशि 56.66 करोड हैं के तहत जीन्द और हिसार जिलों में नलकूप आधारित योजनाओं पर नहरी पानी की व्यवस्था करने का कार्य किया जा रहा हैं जिससे इन जिलों के 33 गावों को लाभ मिलेगा।
हिसार समेत 6 जिलों की जल व सीवरेज योजनाएं तैयार
- इन नाबार्ड पारियोजनाओं के इलावा, जन स्वास्थय अभियान्त्रिकी विभाग ने नई 14 जलापूर्ति की योजनांए तथा 9 सीवरेज लगाने की परियोजनांए बनाई हैं जोकि नाबार्ड सहायता के हेतु प्रस्तुत की गई है ये परियोजनांए महेन्द्रंगढ, पानीपत, सोनीपत, पलवल, हिसार, भिवानी जिलों से सम्बन्धित है और इनकी कुल लागत 425.78 करोड हैं इन परियोजनाओं से 199 गांवों में जलापूर्ति में सुधार व बढोतरी तथा 9 गंावों में सीवरेज प्रणाली लगाने के कार्य किये जाने है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में, जन स्वास्थय अभियान्त्रिकी विभाग ने राज्य में पेयजलापूर्ति में सुधार व उन्नयन तथा सीवरेज व बारिश के पानी की पाईप लाईन बिछाने इत्यादि पर 5167 करोड रूपये खर्च किये हैं


0 Comments