हरियाणा : पानी, सीवरेज व बरसाती पानी संबंधी समस्या है तो डायल करें 18001805678
नई दिल्ली,
- चंडीगढ़। जन स्वास्थय अभियान्त्रिकी विभाग की अपनी वैबसाइट हैं जिनमें सरकार से सरकार तथा सरकार से सीटिजन के कई मोडयूल उपलब्ध है जिनमें कई प्रकार की एक्टीवीटी की जा सकती है। पानी, सीवरेज व बारिश के पानी से सम्बन्धित शिकायत नम्बर 1800-180-5678 पर की जा सकती है जो कि टोल-फ्री हैं। इसके इलावा पानी व सीवरेज के कनैक्शन की मंजूरी तथा पानी के बिल भी भरे जा सकते है। इस शिकायत निवारण केन्द्र को सरल पोर्टल, अटल सेवा केन्द्र, मोबाइल ऐप, जनस्वास्थय अभियान्त्रिकी विभाग की वैबसाइट पर आने वाली शिकायतों के साथ भी जोड दिया गया है।


0 Comments