सडक़ सुरक्षा। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने हिसार को दुर्घटना में मृत्यु से मुक्त जिला बनाने का तैयार किया खाका
हर सड़क दुर्घटना की वजह पहचानेगा प्रशासन
सडक़ दुर्घटनाओं के अन्य कारणों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर में सडक़ों के किनारे कूड़ा डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी कैमरों या अन्य माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग करवाकर ऐसे लोगों का चालान किया जाए। सडक़ के किनारे कूड़ा डालने से सडक़ पर गंदगी तो फैलती ही है साथ ही इस कूड़े में मुंह मारने वाले पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की आशंका पैदा होती है। उपायुक्त ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ को सभी सेक्टरों में किए गए अवैध कब्जों को तुरंत प्रभाव से हटवाने के निर्देश दिए। राष्टï्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा उपायों के संबंध में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में ढिलाई मिलने पर उपायुक्त ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि राष्टï्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना होती है तो अधिकारियों के खिलाफ बाई नेम एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लोगों के जीवन का मामला है और आप अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर नहीं हो। यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे सडक़ को दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए आवश्यक प्रबंध करें। जो कार्य ठेकेदार के माध्यम से होना है, उसे प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के पास दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिसपोंस टीम होनी अनिवार्य है।
उपायुक्त मीणा ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर की सभी खराब लाइटों को ठीक करवाने तथा इनकी समयावधि भी दुरुस्त करवाने को कहा। उन्होंने शहर में साइकिल मार्ग भी तैयार करवाया जाएगा। प्रथम चरण में किसी एक सडक़ पर प्रयोग के तौर पर साइकिल मार्ग बनवाया जाए। इसके लिए नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मिलकर सडक़ चिह्निïत करें। उन्होंने कहा कि शहर में सडक़ के किनारे खड़े किए जाने वाले वाहनों को उठवा लिया जाए जिन्हें जुर्माना देने उपरांत ही छोड़ा जाए। इसके लिए उन्होंने नगर निगम को छोटी क्रेन खरीदने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि शहर में अभी 6 सिटी बसें चलाई जा रही हैं। जरूरत के अनुसार और बसें भी चलाई जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने बताया कि सभी स्कूलों के सामने संकेत बोर्ड लगवाने के लिए नगर निगम को 8 लाख रुपये दिए गए हैं। उपायुक्त ने यह कार्य 10 दिन में पूरा करवाने के निर्देश दिए। रोड सेफ्टी एसोसिएट शुभम ने बताया कि जिला में 30 ब्लैक स्पॉट चिह्निïत किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को अपनी-अपनी सडक़ों से ब्लैक स्पॉट ठीक करवाने की हिदायतें अधिकारियों को दी। उपायुक्त ने कहा कि नागरिक अस्पताल से परिजात चौक तक नो पार्किंग जोन बनाना सुनिश्चित करें। यहां लगाई जाने वाली रेहडिय़ों को अन्यत्र जगह पर उचित स्थान उपलब्ध करवाया जाए ताकि उनकी रोजी-रोटी भी चलती रहे। उन्होंने हांसी-भिवानी व हांसी-तोशाम सडक़ के किनारे लगे बिजली के खंभों व ट्रांसफार्मर आदि को हटाने के भी निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर निगम, नगर पालिका, मार्केटिंग बोर्ड, सिंचाई विभाग व बिजली निगम की सडक़ सुरक्षा के संबंध में निर्धारित जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए इनके अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान, हिसार पुलिस अधीक्षक शिवचरण, हांसी पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, एसडीएम विरेंद्र सहरावत, सीटीएम शालिनी चेतल, बरवाला एसडीएम सुशील कुमार, डीआरओ राजबीर धीमान, डीडीपीओ अश्वीर सिंह, रोड सेफ्टी एसोसिएट शुभम, एक्सईएन आनंद कुमार, विशाल कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ जीएस ग्रेवाल व रेड क्रॉस सचिव रविंद्र लोहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।


0 Comments