प्रधानमंत्री आवास योजना : हरियाणा में बन रहे हैं 3661 नए मकान
जानें क्या है पीएम आवास योजना
बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निजी मकान निर्माण के लाभार्थी को कुल 2.50 लाख रुपये की सबसिडी दी जाती है जिसमें से 1.50 लाख रुपये केंद्र और 1 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से नए मकान निर्माकर्ता को दिए जाते हैं। जबकि मकान के विस्तार के लिए केवल 1.50 लाख रुपये केंद्र की ओर से दिए जाते हैं। इसी प्रकार, किफायती आवासन में 1.50 लाख रुपये केंद्र और 1 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाते हैं। स्लम क्षेत्र के पुर्नविकास के लिए निजी हिस्सेदारी के साथ भूमि के विकास के लिए केंद्र की ओर से 1 लाख रुपये और राज्य सरकार की ओर से 67 हजार रुपये दिए जाते हैं।


0 Comments