मिशन स्मार्ट सिटी : दूसरे राउंड में फरीदाबाद तो तीसरे में करनाल पर फोकस
2552.49 करोड़ रुपये की 45 परियोजनाओं में से 2 पर काम पूरा
। स्मार्ट सिटी योजना के तहत फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 2 घटक हैं, जिसमें एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (ऐबीडी) और पान सिटी प्रपोजल हैं। 2552.49 करोड़ रुपये की 45 परियोजनाएं हैं, जिनमें से 595.87 करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वयन के अंतर्गत हैं और 2.6 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं तथा अन्य पर कार्य जारी है। मिशन के तहत शहर में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरा, इंटरनेट, आॅप्टिकल फाइबर, स्लम बस्तियों के विकास, गांवों को स्मार्ट बनाना, स्मार्ट अर्बनाइजेशन, स्मार्ट सडकें, फरीदाबाद की बडखल झील का पुर्नोद्धार और स्मार्ट सरफेस पार्किंग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं समेत स्मार्ट शौचालय, ओपन ऐयर जिम, वाटर हार्वेसटिंग सिस्टम और एकिकृत कंट्रोल कमांड सिस्टम जैसी हाईटैक सुविधाएं होंगी।
स्मार्ट सिटी करनाल : करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 1171.83 करोड़ रुपये की 57 परियोजनाएं हैं जिसके तहत 40 परियोजनाएं एबीडी और 17 परियोजनाएं पान सिटी प्रस्तावों के अंतर्गत हैं। 11.15 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है और 88.87 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं तथा अन्य परियोजनाओं पर प्रक्रिया जारी है।
गुरुग्राम स्मार्ट सिटी : गुरुग्राम में जीएमडीए ने 40 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया है और इस योजना के अंतर्गत निजी परिसरों में लगे कैमरे भी एकिकृत किये जाएंगे। गुरुग्राम में योजनाओं को सही ढंग से अमलीजामा पहनाने के लिए जीआईएस मैपिंग का कार्य किया गया है तो वहीं 62 करोड़ रुपये की लागत से एकिकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है जिसका कार्य 2 महीनों में पूरा हो जाएगा। गुरुग्राम में नि:शुल्क आॅप्टितकल फाइबर 4 मुख्य कंपनियों द्वारा बिछाया जा रहा है और यह फाइबर 600 किलोमीटर क्षेत्र में डाला जाएगा, जिसमें से 220 किलोमीटर क्षेत्र में फाइबर बिछ चुका है।


0 Comments