Hisar Media Junction : ग्राम सचिव के 697 पदों के लिए करें आवेदन

 ग्राम सचिव के 697 पदों के लिए करें आवेदन

       2015 में भी अप्लाई किया था तो नहीं लगेगी फीस

Haryana Gram Sachiv 697 Post by Hisar Media Junction

 Hisar Media Junction

पंचकूला। हरियाणा भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, लेकिन नए नियमों से उन 12वीं पास युवाओं को झटका लगा है कि जो इसी भर्ती के लिए 2013 के से अब तक दो बार पहले आवेदन कर चुके हैं। क्योंकि सरकार ने अब ग्राम सचिव पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट कर दी है। ऐसे में पहले से तैयारी कर रहे 12वीं पास बेरोजगार युवा अब ग्राम सचिव बनने की दौड़ से बाहर हो गए हैं। सबसे पहले 250 ग्राम सचिव पद के लिए कांग्रेस सरकार में भर्ती निकाली गई थी, लेकिन यह भर्ती पूरी नहीं हो सकी। 2014 में सत्ता परिवर्तन हो गया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इस सरकार ने पहले भर्ती रद्द की और जुलाई, 2015 में नए सिरे से 435 पदों के लिए आवेदन मांगे। साथ ही 2013 में आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन करने को कहा गया, लेकिन पहले से फीस जमा कराने वालों को दोबारा पैसा जमाने में छूट दी गई। साथ में फीस जमा कराने का सबूत जरूर मांगा गया। दोनों ही समय ग्राम सचिव के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित की गई। प्रदेश के लाखों युवाओं ने ग्राम सचिव बनने का सपना संजोया और तैयारी में जुटे लेकिन कमीशन ने 27 अप्रैल, 2018 को यह भर्ती भी रद्द कर दी। इससे तैयारी में जुटे बेरोजगार युवा निराश भी हुए। अब तीसरी बार निकली ग्राम सचिव की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट कर दी गई है। 

फीस कम होने से वापस लेने वालों की संख्या रहेगी कम
कमीशन की ओर से अब नए सिरे से की जा रही भर्ती में 2015 में आवेदन करने वाले युवाओं को उम्र में छूट दी है। उन्हें दोबारा आवेदन करना होगा, लेकिन वही परीक्षा के लिए पात्र होगा, जो ग्रेजुएट है। पूर्व में आवेदन करने वाले जो युवा 12वीं पास ही थे, उन्हें कमीशन की ओर से पूर्व में जमा कराई गई फीस वापस की जाएगी। इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। फीस 2013 में जितनी तय की गई थी, उतनी ही अब तय की है। सामान्य कैटेगरी के लिए 100 रुपए, हरियाणा की रहने वाली महिला जनरल के लिए 50 रुपए, एसी, बीसी, एसबीसी आदि कैटेगरी के पुरुषों के लिए 25 और महिला के लिए 13 रुपए फीस तय की गई है। फीस कम होने से यह संभावना भी कम ही है कि युवा 13, 25 रुपए लेने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरेंगे।Hisar Media Junction

पूर्व आवेदन करने वाले 12वीं पास की योग्यता मानी जाए
कांग्रेस सरकार में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की सदस्य रही विनय शर्मा का कहना है कि कमीशन का शैक्षणिक योग्यता बढ़ाना ठीक है, लेकिन जिन 12वीं पास युवाओं ने पहले से आवेदन किया हुआ है, उनकी उतनी ही योग्यता रखते हुए आवेदन स्वीकार करने चाहिए।

Post a Comment

0 Comments