हिसार : पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने दिल्ली रोड पर नालों के पास लगे मिट्टी के ढेर पर लिया संज्ञान
एक्सईएन को स्पटष्टीकरण के लिए एक दिन का समय दिया

 

मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 24, 2019, 11:22 PM
हिसार। दिल्ली रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों पर कार्य पूर्ण होने के बाद भी मिटी के ढेर लगे होने को गंभीर लापरवाही मानते हुए उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन विशाल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक दिन में जवाब न देने पर अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उन्होंने 4 जून को बाढ़ नियंत्रण उपायों के निरीक्षण के लिए जिला के विभिन्न स्थानों का दौरा किया था। उसी दौरान उन्होंने पाया कि दिल्ली रोड पर पानी निकासी के लिए बनाए गए एकतरफा नालों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन नालों पर मिट्टïी के ढेर लगे थे। उपायुक्त ने उसी समय पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों को स्पष्टï निर्देश दिए थे कि बारिश के मौसम के मद्देनजर मिट्टïी के इन ढेरों को तुरंत प्रभाव से यहां से हटवाया जाए ताकि पानी की निकासी में कोई बाधा उत्पन्न न हो। उपायुक्त ने कहा कि लगभग 20 दिन बीतने के बावजूद विभाग के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके चलते पिछले दिनों हुई बारिश में मिट्टïी के ढेरों की वजह से कई जगह जलभराव भी हो गया था। आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विशाल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष एक दिन के भीतर स्पष्टï करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक्सईएन निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं देते हैं और इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत जरूरी कार्रवाई नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2006 की धारा 51(बी), 52 के तहत एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments