देखिये बस-ट्रेन की भीड़ में किस तरह होती है बहन-बेटियों से अश्लीलता

अपने कंडक्टर की करतूत देख लीजिए परिवहन मंत्री जी


देखिये बस-ट्रेन की भीड़ में किस तरह होती है बहन-बेटियों से अश्लीलता







वीडियो में बस की सीट पर महिला से अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहा है ये शैतान कंडक्टर
तोशाम-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में 16 जून को बनाया गया है ये वीडियो


मीडिया जंक्शन  HISAR Media Junction
हिसार। यदि आपकी भी बहन-बेटी पढ़ाई-नौकरी या किसी भी अन्य कार्य से बस-ट्रेन में सफर करती है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरूरी है। आजकल बसों-ट्रेनों की भीड़ में हवस के शैतान घूम रहे हैं जो भीड़ का फायदा उठाकर न केवल बहन-बेटियों के बदन को गंदे तरीके से छूते हैं बल्कि अश्लिलता की तमाम हदें पार की जाती हैं। भीड़ में खड़ी व बैठी बहन-बेटियों से इस कदर गंदी व शर्मनाक हरकतें की जा रही हैं कि वह सब लिख पाना मुमकिन नहीं है। आप पूरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहे इस कंडक्टर की गंदी व ओच्छी हरकत से समझ सकते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो वीडियो देखकर जिसका खून न खोले। यह वीडियो तोशाम-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बस एचआर 61 डी 6609 में किसी यात्री द्वारा 16 जून 2019 को बनाया गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बस कंडक्टर किस तरह से सीट के कॉर्नर की तरफ बैठी महिला जो की नींद में है, के साथ गंदी हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसा करने वाला यह अकेला कंडक्टर नहीं है, बल्कि दिनभर हजारों बसों ट्रेनों में बहन-बेटियों के साथ ऐसी गंदी हरकतें की जा रही हैं और बहन-बेटियां इसलिए खामोश हैं कि वे विरोध करेंगी तो वे शैतान कहीं उन्हें व उनके परिवार को नुक्सान न पहुंचा दें। बहन-बेटियों का दर्द भी जायज है। विरोध करने पर ऐसी दूषित मानसिकता वाले हैवान व शैतान उन्हें व उनके परिवार को कुछ भी नुक्सान पहुंचा सकते हैं।


वीडियो बनाने वाले शख्स ने किया है ये ट्वीट

वीडियो बनाने वाले शख्स ने ट्वीट कर सरकार की बेटी बचाओ योजना पर सवाल भी उठाए हैं। वीडियो बनाने वाले ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘इस हरामजादे की इस हरकत को इतना वायरल करो कि इसकी खुद की मां-बहन भी देखे तो इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करवाए। ’

दोबारा ऐसी हरकत हो तो शैतान को जरूर सीखएं सबक

 वीडियो देखें तथा अगली बार कोई बस-ट्रेन की भीड़ में किसी भी बहन-बहू-बेटी के साथ ऐसी गंदी व नीच हरकत करता दिखाई दे तो उसे सबक जरूर सीखाएं। पीड़ित बेटी व महिला के साथ ऐसे हैवान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट जरूर लिखवाएं ताकि भविष्य में किसी हैवान की किसी भी बहन-बेटी को गलत तरीके से छूने या अश्लील हरकत करने की हिम्मत न होने पाये। केवल बेटी बचाओ के नारे लगा देने से बेटियां नहीं बचने वालीए इसके लिए ऐसे हैवानों को सबक भी सीखाना होगा और वो हम सब मिलकर उठाएंगे। और बहन-बेटियों से भी गुजारिश की ऐसे शैतानों से डरें नहीं बल्कि अश्लील हरकत करते ही तुरंत शोर मचाएं तथा आस-पास खड़े यात्रियों से मदद लें। आमजन से भी अपील कि पीड़ित बेटियों की मदद जरू करें।



मीडिया जंक्शन सुझाव
ट्रेन-बस में इस तरह से रूक सकती हैं छेड़छाड़ की घटनाएं

महिलाओं के लिए अलग से महिला बसें हों
अगर केवल महिलाओं के लिए अलग बसें नहीं लगा सकते तो बस में ही दो केबिन बनाए जाएं जिसमें एक में महिला व 10 साल के बच्चे तथा दूसरे में पुरुष हों।
महिला कैबिन में पूरी फैमिली को बैठने की भी छूट दी जा सकती है
यदि महिला केबिन भी अलग नहीं कर सकते तो बस की बॉडी वाली साईड(कॉर्नर वाली साईड नहीं) की सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएं
सभी बसों व ट्रेन के सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य हो
ट्रेनों में भी ज्यादा से ज्यादा अलग महिला कोच बनाए जाएं
छात्राओं के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाए।

Post a Comment

0 Comments