यमुनानगर के युवक की सोशल मीडिया पर रूसी महिला से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर इंडिया बुलाया और 14606 अमेरिक डालर व फोन छीनकर छोड़ दिया

यमुनानगर के युवक की सोशल मीडिया पर रूसी महिला से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर इंडिया बुलाया और 14606 अमेरिक डालर व फोन छीनकर छोड़ दिया

मीडिया जंक्शन।अंकुश 
यमुनानगर। हरियाणा पुलिस ने आपराधिक साजिश, गलत तरीके से कैद करने और शादी के झांसा देकर एक रूसी महिला को धोखा देने के आरोप में एक युवक को पंचकुला से गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता बताया कि विदेशी महिला ने यमुनानगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पंचकूला के रत्तेवाली निवासी दीपक के साथ संपर्क में थी। आरोपी ने उसे शादी करने की झूठी बात कह कर उसे रूस से भारत बुलाया। इस वादे पर, महिला 18 जुलाई को भारत आई, वहां से दीपक ने महिला को 21 जुलाई तक पंचकुला के होटल बेला वेस्ता, और 21 से 24 तारीख तक होटल शगुन, जिरकपुर में ले गया। 24 जुलाई को दीपक उसे यह कहकर यमुनानगर लाया कि वे उसके माता-पिता से मिलने जा रहे हैं और फिर वे शादी करेंगे। लेकिन जब वे यमुनानगर पहुंचे तो दीपक ने महिला से 14606 अमेरिकी डॉलर और एक सैमसंग मोबाइल फोन छीनने के बाद उन्हें सड़क पर छोड़ दिया।

यमुननागर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी
 मामले की जांच यमुनानगर पुलिस द्वारा सीआईए 2 को सौंपी गई और 24 घंटे से भी कम समय में आरोपी दीपक को पंचकूला के सेक्टर 10 से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कल अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 24 जुलाई सायं लगभग 3.20 बजे, पुलिस चैकी अर्जुन नगर, पुलिस स्टेशन, शहर जगाधरी को एक सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति एक विदेशी महिला को छोड़ कर भाग गया है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उस महिला को महिला थाने ले आई। लेकिन भाषा की समस्या के कारण यह पता लगाना मुश्किल था कि वह क्या बात कर रही थी। बाद में उसके पासपोर्ट से पता चला कि वह माॅस्को की रूसी नागरिक है। एसपी यमुनानगर को सूचित किया गया और वे महिला पुलिस थाने पहुँचे और उनके कुशल मार्गदर्शन से रूसी दूतावास से तुरंत संपर्क किया गया। वहां से यह सलाह दी गई कि उसे रूसी दूतावास भेजा जा सकता है और वहां से उसकी अनुवादित शिकायत को आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। 25 जुलाई को महिला को थाना प्रभारी सिटी जगाधरी द्वारा रूसी दूतावास ले जाया गया। 25 जुलाई को लगभग 11.00 बजे रात्रि पर थाना सिटी जगाधरी में अनुवादित शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर धारा 343, 379 ए, 420, 120 बी आईपीसी और 66 (सी) आई. टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया

Post a Comment

0 Comments