राहगीरी के लिए तैयार हो जाओ पंचकूला, कल यवनिका पार्क में मचेगा धमाल
मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। सेक्टर 5 स्थित यवनिका पार्क में कल 28 जुलाई रविवार को राहगिरी कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो को तनाव से खुशी की ओर ले जाना, स्वस्थ रहने का मार्ग दिखाना, भाईचारा, मेलजोल बढाना और परम्परागत खेलों के रंग मे रंगने का है । इस कार्यक्रम मे पारम्परिक खेलों, संगीत, नुक्कड नाटिका, यातायात के नियमों की जानकारी तथा बच्चो के लिये जुम्बा, एरोबिक्स, वुसू, ताईक्वांडो योगा आदि अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। पारस होस्पिटल की टीम लोगो के स्वास्थ की जांच करेगी। आम नागरिकों व स्कूल के बच्चों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम मे पहुंचे।

0 Comments