युवक को किडनैप कर मांग रहे थे फिरौती, 3 घंटे में गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस के हाथ लगी बडी़ कामयाबी
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। फरीदाबाद एनआईटी नंबर 2 से आज कुछ बदमाशों ने 23 वर्षीय जतीन अरोड़ा का अपहरण कर लिया था। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा नंबर 339 आईपीसी की धारा 365 सहित दर्ज किया गया था। प्रवक्ता के अनुसार पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने मामले की गहनता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच 48 को सौंपकर जल्द कार्यवाही कर अपहृत को बरामद करने के आदेश दिए। क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी एसआई अनिल कुमार ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए अपहृत लड़के को ढूंढने के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी क्राइम ब्रांच एसआई अनिल कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लड़के का अपहरण कर उसके परिजनों से ₹2 लाख की डिमांड की है। सूत्रों के आधार पर एवं पूछताछ पर क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने मात्र 3 घंटे में अपहृत लड़के जतिन अरोड़ा को गाजियाबाद यूपी से बरामद कर वारदात को अंजाम देने में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।गिरफ्तार किये गये आरोपियो की पहचान चंद्र भुवन डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद, विजय कुमार गांव दुहाई थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद UP, अक्षय ब्रदर लाइन मोदीयान कॉलोनी, थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद UP, छोटे सिंह प्रताप विहार जिला गाजियाबाद UP, पवन त्यागी गांव भींग थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद UP, राजू जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पैसों के लालच में घटना को अंजाम दिया था। अपहृत लड़का जतिन अरोड़ा को सकुशल उसके परिवार के हवाले किया गया है। आरोपियों के द्वारा वारदात में प्रयोग की गई 2 कार बरामद की गई हैं तथा आज आरोपियों को अदालत में पेश 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अपहरण से संबंधित साक्ष्य एवं आरोपियों के द्वारा की गई अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी।


0 Comments