योग को अपनाना है, जन-जन को भागीदार बनाना है



योग को अपनाना है, जन-जन को भागीदार बनाना है
 पर्यटन निगम चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने की योग दिवस कार्यक्रमों के प्रबंधों की समीक्षा

मीडिया जंक्शन/Hisar Media Junctiion
हिसार।
अंतर्राष्टÑीय योग दिवस को सरकारी कार्यक्रम मात्र न समझें बल्कि इसमें जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पूरे समाज को इससे जोड़ने का काम करें। हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा बुधवार को यहां लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। बैठक में उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने योग दिवस कार्यक्रम के प्रबंधों व तैयारियों के लिए अधिकारियों को जरूरी हिदायतें व दिशा-निर्देश दिए। चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि योग हिंदुस्तान की बहुत बड़ी विरासत है जो हमने पूरी दुनिया को दी है। विश्व के लगभग सभी देशों में 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा लेकिन भारत में इसका आयोजन विशेष उत्साह के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सभी जिला मुख्यालयों के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। योग दिवस को हमें पूरे स्वाभिमान, गर्व और गौरव के साथ आयोजित करना है। इसे केवल औपचारिक अथवा सरकारी कार्यक्रम न मानकर जन-जन का कार्यक्रम बनाना है। कार्यक्रम में पूरे समाज का जुड़ाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि विशुद्घ राष्टÑीय कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं के साथ-साथ अलग-अलग संगठनों को जोडकर आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर्स, पंच-सरपंचों व आमजन को गांवों से बसों में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश है कि सभी स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम भव्य हों और आमजन इस कार्यक्रम से दिल से जुड़ें। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुशीला, जिला शिक्षा अधिकारी नीता अग्रवाल, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी वीरेंद्र बडाला, बीडीपीओ जयपाल तंवर व संदीप कुमार, डॉ. महेंद्र पाल बंसल, कुलदीप नैन, बीईओ कुलभूषण, हिसार के संयोजक प्रवीन पोपली, प्रवीन बंसल, सत्यपाल शर्मा, ललित कुमार, मुनीष ऐलाबादी, डॉ. आशा साहनी व पर्यावरणविद सुनीता रहेजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला स्तर पर 8 हजार तो विस स्तर पर 54 हजार प्रतिभागी करेंगे योग
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 8 हजार जबकि विधानसभा स्तर के कार्यक्रम में 5 हजार प्रतिभागियों के साथ योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्कूली बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को जरूरी हिदायतें दीं। उन्होंने बताया कि 20 जून को कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल की जाएगी जिसके उपरांत योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा।


हिसार में डॉ. मुकेश तो हांसी डॉ. दलीप प्रकाश नोडल अधिकारी
हिसार के कार्यक्रम के लिए आयुर्वेद विभाग के डॉ. मुकेश को, बरवाला के लिए डॉ. कर्णसिंह, उकलाना के लिए डॉ. राजबीर सिंह, हांसी के लिए डॉ. दलीप प्रकाश, नारनौंद के लिए डॉ. विमल प्रकाश, आदमपुर के लिए डॉ. सहदेव तथा नलवा विधानसभा क्षेत्र के लिए डॉ. दिलबाग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग व पंचायत विभाग के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।






हिसार। योग दिवस कार्यक्रमों के प्रबंधों की समीक्षा करते पर्यटन निगम चेयरमैन जगदीश चोपड़ा व उपायुक्त अशोक कुमार मीणा।                                                                  फोटो : हिसार मीडिया जंक्शन

Post a Comment

0 Comments