मिर्चपुर को कल मिलेगा कुश्ती व कबड्डी अकेडमी का तोहफा
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु करेंगे शुभारंभ
हिसार मीडिया जंक्शन
हिसार। वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु कल 20 जून को नारनौंद के गांव मिर्चपुर में शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती व कबड्डïी अकेडमी के पहली मंजिल भवन का उद्घाटन करेंगे। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु कल 20 जून को प्रात: 10.30 बजे गांव मिर्चपुर पहुंंचेंगे। वे यहां शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती व कबड्डïी अकेडमी भवन की नवनिर्मित प्रथम मंजिल का उद्घाटन करेंगे।


0 Comments