स्वच्छता में हरियाणा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि
19 नवंबर 2019, 9:34 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। ग्रामीण ओडीएफ फ्री राज्य बनने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में तमिलनाडु के बाद हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर है, प्रदेश के भिवानी जिले को दूसरा तथा महेन्द्रगढ़ जिले को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वेस्ट उपयोगिता कैसे हो इसके लिए हमें योजनाएं बनानी चाहिएं चाहे वह ठोस कचरा हो या तरल कचरा हो, हर वेस्ट को वैल्थ बनाना होगा, चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र की हो या शहरी क्षेत्र की हो। विभाग के बजट के साथ-साथ राज्य टास्क फोर्स के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।


0 Comments