इनेलो युवा शाखा के हिसार जिला प्रधान बने सरपंच मंजीत खैरी

 इनेलो युवा शाखा के हिसार जिला प्रधान बने सरपंच मंजीत खैरी

इनेलो ने की युवा शाखा के ज़िला प्रधानों की घोषणा 

Hisar Media Junction
हिसार।युवा इनेलो प्रदेश अध्यक्ष जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला से युवा नेता कर्ण अर्जुन चौटाला से विचार विमर्श करके युवा ज़िला प्रधानों की घोषणा की ।
इसमें पंचकूला से राजेंद्र उर्फ राजू राणा, अम्बाला से दलबीर सरपंच खैरा, करनाल से सुरजीत संधू, कुरुक्षेत्र से राजू रामगढ़, पानीपत से नवीन नैन, यमुनानगर से गुरजिंदर खेड़ी, सोनीपत से कुणाल गहलावत को युवा ज़िला प्रधान नियुक्त किया गया है । वहीं कैथल से अनिल तंवर, जींद से प्रदीप नैन खरल, हिसार से मंजीत सरपंच खैरी, फतेहाबाद से सतपाल सिधु, सिरसा से धर्मबीर नैन ओर भिवानी से विशाल ग्रेवाल को जिम्मेदारी दी गई है । इसी कड़ी में पार्टी ने महेन्दरगढ़ से राजेश यादव सरपंच सिहार, रेवाड़ी से मनबीर लाम्बा, पलवल से सतेंदर जाखड़, फरीदाबाद से अजय भड़ाना, गुड़गांव से सतीश राघव, मेवात से अकबर अली, झज्जर से प्रमोद राठी, दादरी से नितिन झांगू , रोहतक से जिला पार्षद जेपी भाली को युवा ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

Post a Comment

0 Comments