सीएम विंडो व हरसमय पोर्टल पर बढा़ विश्वास
प्रदेशभर में 83.17 प्रतिशत शिकायतकर्ता पाए गए संतुष्ट
Hisar Media Junction
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा सीएम विंडो व हरसमय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित व वास्तविक समय में की गई निवारण कार्रवाई से प्रदेशभर में औसतन 83.17 प्रतिशत शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए हैं। इस आशय की पुष्टि रेंडम आधार पर किए गए एक राज्य-व्यापी टेलीफोनिक सर्वेक्षण में हुई है, जिसमें शिकायतकर्ताओं से यह पता लगाने के लिए सम्पर्क किया गया कि क्या वे निवारण कार्रवाई से संतुष्ट हैं। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा सीएम विंडो और हरसमय पोर्टल पर शिकायतों के प्रवाह व निपटान संबंधी नियमित निगरानी के लिए एक फीडबैक सिस्टम की शुरुआत की गई थी। उपरोक्त 83.17 प्रतिशत का आंकड़ा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच जिलों से लिए गए फीडबैक के दौरान सामने आया है। इस सिस्टम के तहत, सभी पुलिस जिलों और जीआरपी को अपने स्तर पर शिकायतकर्ताओं से शिकायतों के निवारण बारे प्रतिक्रिया जानने के लिए रेंडम आधार पर कॉल करना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर शिकायत निवारण का संतुष्टि स्तर 83.25 प्रतिशत के साथ उच्च स्तर पर आंका गया है, जबकि हरसमय पोर्टल के संदर्भ में यह दर 83.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। सीएम विंडो के मामले में, जिला अम्बाला और झज्जर के शिकायतकर्ताओं में सर्वाधिक 96 प्रतिशत संतुष्टि स्तर सामने आया है जिसके बाद चरखी दादरी में 92 प्रतिशत, पानीपत में 91 प्रतिशत व जींद, कुरुक्षेत्र और करनाल में यह दर 90 प्रतिशत रही है। अन्य जिलों में शेष संतुष्टि स्तर दर्ज किया गया है। इस अवधि में, अंबाला में 182 और झज्जर में 98 शिकायतकर्ताओं से फीडबैक कॉल सेंटरों के माध्यम से संपर्क किया गया था। इसी प्रकार, हरसमय पोर्टल पर फतेहाबाद जिले में सर्वाधिक 96 प्रतिशत संतुष्टि दर आंकी गई है, जहां 63 शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर फीडबैक लिया गया। यह दर जींद में 190 संपर्क के साथ 94 प्रतिशत, दादरी में 106 संपर्क के साथ 94 प्रतिशत, यमुनानगर में 93 प्रतिशत, पंचकुला, अंबाला, झज्जर में 92 प्रतिशत, नारनौल में 91 प्रतिशत और करनाल में 85 प्रतिशत दर्ज की गई है।

0 Comments