खिलाड़ियों को स्कोलरशिप देने जा रहा है खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, 10 अगस्त तक करें आवेदन
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग अब छात्रवृति देने जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा इच्छुक खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि खेलों में उपलब्धियों के आधार पर खिलाड़ियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए इच्छुक पात्र खिलाड़ी 10 अगस्त 2019 तक अपना आवेदन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में अपना फार्म जमा करवा सकते हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा उत्कृष्टद्द प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को यह छात्रवृति दीजाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा 10 अगस्त तक आवेदन आंमत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रपत्र एवं छात्रवृति हेतु पात्रता पत्र एवं अन्य शर्तें खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।


0 Comments