कॉलेजों में नए स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग हुई तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें


कॉलेजों में नए स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग हुई तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें 
जिला जज ने राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दी रैगिंग निषेध कानूनों की जानकारी

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों के साथ किसी भी तरह की रैगिंग, यौन उत्पीड़न या दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। यह कदापि बर्दाश्त योग्य नहीं है। यह दंडनीय अपराध है और इसमें लिप्त पाए जाने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन अरुण कुमार सिंगल आज यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  रैगिंग निषेध अभियान की शुरूआत के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। सीजेएम एवं प्राधिकरण सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान हिसार जिले के विभिन्न कॉलेजों में 25 से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा उन्होंने। कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने 8 मई को केरल विश्वविद्यालय बनाम कांसिलस प्रिंसिपल कॉलेज के फैसले में रैगिंग निषेध संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने वर्ष 2009 में रैगिंग रोकने के लिए अनेक रेगुलेशन जारी किए जिसके अनुसार उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाला कोई भी विद्यार्थी किसी ने छात्र-छात्रा के साथ उत्पीड़न या दुर्व्यवहार नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि नए छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक या यौन शोषण किसी भी रूप में नहीं किया जा सकता है। छात्रों के साथ उनके धर्म, जाति, नस्ल, रंग, लिंग या भाषा के आधार पर शारीरिक व मानसिक शोषण नहीं किया जा सकता है। यदि कोई भी छात्र रैगिंग संबंधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उच्च शिक्षण संस्थाओं में बनी रैगिंग निषेध समिति उस छात्र के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही कर सकती है। इसके अंतर्गत छात्र को कक्षा में शामिल न होने देने, परीक्षा में नहीं बैठने देने, 1 से 40 समेस्टर तक रेस्टीकेट करने के अलावा शिक्षण संस्थान से निकाला भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि रैगिंग में लिप्त पाए गए छात्र के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही भी कानून के तहत की जा सकती है उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह किसी भी नए छात्र के साथ रैगिंग संबंधी कृत्य ना करें और कालेजों में छात्रों का पूर्ण सहयोग करें ताकि वह भयमुक्त माहौल में पढ़ सकें। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य प्रताप सिंह रोहिल्ला, वेद भूषण व अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments