अंबाला : लल्यान से छोटा बरौला तक 16.18 करोड़ से बनेगी सड़क
मीडिया जंक्शन न्यूज
अम्बाला। अंबाला जिले में टांगरी नदी पर पुल के साथ लल्यान से छोटा बरौला तक सड़क के निर्माण के लिए सरकार ने 16.18 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह मंजूरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 2.14 करोड़ रुपये से अधिक की शेष राशि के विरूद्ध सडक के लिए स्वीकृत अनुमानित लागत से जिला झज्जर में 5.50 मीटर चौड़े कैरेजवे के स्थान पर झज्जर सुबाना कोसली सडक से (राज्यीय राजमार्ग-22) से झज्जर रेलवे स्टेशन तक 4 मार्गी सडक बनाने को भी मंजूरी दे दी है।


0 Comments