ढढूंर में 19 लाख से बनेगी सड़क

माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया ने रखी नींव

ढढूंर में 19 लाख से बनेगी सड़क

हिसार। जिले के  गांव ढढुर में हरियाणा माटी कला बोर्ड आयोग के चेयरमैन ने ढंढूर में बनाने वाली सडक की नींव रखी। इस सड़क का निर्माण 19 लाख रुपये की लागत से करवाया जाएगा। इस मौके पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सर्व जन के विकास कार्य करवाती है और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश व आदमुर में विकास कार्य जोरो पर चल रहे है। उन्होंने कहा कि आदमपुर के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में विकास के मामले में किसी भी तरह की कोई कमी आने नही दी जाएगी। इस दौरान कर्ण सिंह राणोलिया ने केंद्र तथा हरियाणा सरकार की चल रही है स्कीमों के बारे में ग्रामीणों को जानकारिया दी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया समस्य लोग भाजपा सरकार की चल रही योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले। इस मौके पर  कुमार जेई, मनोज शर्मा, सरपंच ढढूंर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments