14 जुलाई को हिसार में 10 हजार लोगों से रूबरु होंगे सीएम
राज्य स्तरीय राहगिरी 14 को हिसार में, मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्यातिथि
हिसार। राहगिरी का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 14 जुलाई को हिसार में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। राहगिरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे तथा 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों से रूबरू होंगे।
यह बात उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने आज राज्य स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिला सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक शिवचरण, अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान, नगर निगम आयुक्त डॉ. जेके आभीर, सीटीएम शालिनी चेतल व राहगिरी कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक सारिका पांडे भी मौजूद थीं। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में 14 जुलाई को सुबह 5.30 से 8 बजे तक आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा जिसमें कम से कम 10 हजार व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों व स्कूलों के विद्यार्थी, शहरवासी व गणमान्य व्यक्ति इसमें शिरकत करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी तैयारियां व प्रबंध करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्टेज, बैक ड्रॉप, फ्लेक्स, एलईडी स्क्रीन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व आमंत्रण पत्र आदि तैयार करवाने के लिए अधिकारियों के लिए समय सीमा निर्धारित की। उन्होंने कहा कि राहगिरी कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, जूडो, योगा, क्रिकेट, स्केटिंग, खो-खो, कैरम बोर्ड, चैस, मटका रेस व रस्साकसी सहित अन्य गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं इन खेल गतिविधियों में युवाओं के साथ शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। उन्होंने खेल गतिविधियों के लिए खेल विभाग के अधिकारियों को अपने सभी कोच को तैनात करने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निजी स्कूलों के साथ समन्वय करते हुए इन खेल गतिविधियों के आयोजन में सहयोग करने को कहा।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद हमारा प्यास हिसार की टीम को स्वप्रेरणा के साथ शहर को स्वच्छ बनाने व पेंटिंग आदि गतिविधियां आयोजित करने पर बधाई देते हुए उनसे भी राहगिरी कार्यक्रम में सहयोग का आह्वïान किया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों के फन एंड फिटनेस कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रसिद्घ हरियाणवी कलाकार को भी बुलाया जा सकता है जो युवा पीढ़ी को साकारात्मक संदेश देंगे। राहगिरी कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पौधे वितरण के लिए उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी अशोक कुमार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता आरएस सभ्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, रेडक्रॉस सचिव रविंद्र लोहान, पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज, हिसार राहगिरी प्रधान अशोक हंस, उपप्रधान हरीश चोटानी, डॉ. राज चोटानी, टीकाराम, सौरभ ठकराल, रमेश बंसल, सुनीता रेड्डïू, नीरज वर्मा, रोहित, सुरेंद्र, राकेश खंडेलवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

0 Comments