4 साल में 1070 गांवों में पहुंचाया पेयजल : हरियाणा सरकार
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश के 1070 गांवों में पेयजल सुविधा में सुधार और बढ़ौतरी की है। हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि सरकार ने प्रदेश में पेयजल सुविधा में विस्तार के लिये ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 164 नहर आधारित और 96 नलकूल आधारित जलघर स्थापित किये है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 2165 नलकूप और 483 बूस्टिंग स्टेशन शुरू करने के साथ-साथ सिवरेज के पानी को साफ करने के लिये 53 मलशोधन संयंत्र स्थापित किये गये है और 20 मलशोधन संयंत्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि साधु-की-खील में इस परियोजना पर 93.60 लाख रुपये खर्च किये गये हैं। इस परियोजना के तहत 50 हजार लीटर क्षमता का वॉटर टेंक स्थापित किया गया है और 6500 मीटर पाईपलाईन बिछाई गई है। इस परियोजना से मोरनी व आस-पास के क्षेत्र में स्थित 26 ढ़ाणियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी।


0 Comments