हरियाणा में 44 एचसीएस अफसर इधर-उधर, जानें कहाँ हुआ किसका तबादला


हरियाणा में 44 एचसीएस अफसर इधर-उधर, जानें कहाँ हुआ किसका तबादला 



मीडिया जंक्शन न्यूज 
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुंरत प्रभाव से 44 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सांपला के उप मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त क्लेक्टर, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव और हरियाणा खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड के सचिव विवेक पदम सिंह को नूह का अतिरिक्त जिला उपायुक्त एवं आरटीए सचिव लगाया गया है। हरियाणा सेकेंडरी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव कमलेश कुमार भादू को यमुनानगर का अतिरिक्त जिला  उपायुक्त, आरटीए सचिव और हरियाणा सेकेंडरी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। जींद के अतिरिक्त जिला उपायुक्त एवं आरटीए सचिव मुनीष नागपाल को नगर निगम, सोनीपत का आयुक्त लगाया गया है। बादली के उप मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त क्लेक्टर जग निवास को झज्जर का अतिरिक्त जिला उपायुक्त एवं आरटीए सचिव लगाया गया है। हाउसिंग बोर्ड हरियाणा, पंचकूला के मुख्य प्रशासक एवं सत्कार विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) सतपाल शर्मा को नियंत्रक एवं विशेष सचिव, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी और सत्कार विभाग का अतिरिक्त निदेशक(प्रशासन) लगाया गया है। डबवाली के उप मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त क्लेक्टर ओम प्रकाश को पानीपत नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है। हिसार मंडल आयुक्त कार्यालय में तैनात ओएसडी सुरेश कुमार कासवान को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हिसार नगर निगम का संयुक्त आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एवं अतिरिक्त सचिव और कला एवं सांस्कृतिक विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एवं अतिरिक्त सचिव सुभाष चंद्र सिहाग को कला एवं सांस्कृतिक विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एवं अतिरिक्त सचिव और अंबाला छावनी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। अंबाला की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कमलप्रीत कौर को नारायणगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-2 की एस्टेट अधिकारी अनु को गुरुग्राम का मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी और श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड, गुरुग्राम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी  लगाया गया है। अंबाला छावनी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विवेक चौधरी को कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और सिटी मजिस्ट्रेट, कैथल लगाया गया है। नूंह के सिटी मजिस्ट्रेट और तावडू के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सतीश यादव को तावडू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। जगाधरी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी को सतीश कुमार को भिवानी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। भिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अजय चौपड़ा को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। हरियाणा वित्त विभाग के डिप्टी सेके्रटरी और कालांवाली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मनोज खतरी को हरियाणा वित्त विभाग का डिप्टी सेक्रेटरी लगाया गया है। घरौंडा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गौरव कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा पानीपत नगर निगम का संयुक्त आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया  है। आयुष की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग की सचिव शिल्पी पातर को आयुष की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के संपदा अधिकारी भारत भूषण गोगिया को फरीदाबाद मंडल आयुक्त कार्यालय का ओएसडी लगाया गया है। अंबाला नगर निगम आयुक्त मीनाक्षी दहिया को  डबवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हाउसिंग बोर्ड हरियाणा की सचिव और संयुक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां ममता को पंचकूला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और हाउसिंग बोर्ड हरियाणा की सचिव लगाया गया है। नूह के  उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विजेंद्र हुड्डा को यमुनानगर का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
कैथल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह को कैथल का  उपमंडल अधिकारी (नागरिक), कैथल सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, कैथल का संपदा अधिकारी लगाया गया है। कैथल के सिटी मजिस्ट्रेट और कलायत के  उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप अहलावत-1 को पानीपत सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

सिरसा एसडीएम वीरेंद्र चौधरी बने उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक
सिरसा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक), उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एवं डिप्टी सेक्रेटरी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिरसा के संपदा अधिकारी वीरेंद्र चौधरी को कालका का  उपमंडल अधिकारी (नागरिक), उच्चतर शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक एवं डिप्टी सेक्रेटरी लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक की संपदा अधिकारी और पीजीआईएमएस, रोहतक की संयुक्त निदेशक गायत्री अहलावत को सहकारी चीनी मिल, महम की प्रबंध निदेशक और महम की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बावल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और सिटी मजिस्ट्रेट, रेवाड़ी रविंद्र यादव को रेवाड़ी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
एनआईटी, फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत को फतेहाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। रतिया के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और विमुक्त, घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव किरण सिंह को कालांवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और विमुक्त, घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव लगाया गया है।


परमजीत चहल होंगे हिसार व सिरसा के एसडीएम 
हिसार के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और हिसार नगर निगम के संयुक्त आयुक्त परमजीत चहल को हिसार का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और सिरसा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पंचकूला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पंकज सेतिया को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और डिप्टी सेक्रेटरी लगाया गया है। रेवाड़ी की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अलका चौधरी को हथीन की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पानीपत सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक संदीप अग्रवाल को चरखी दादरी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। झज्जर के सिटी मजिस्ट्रेट और खानपुरकलां मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अश्वनी कुमार को जिला परिषद, झज्जर का सीईओ और डीआरडीए, झज्जर का सीईओ लगाया गया है। पटौदी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप अहलावत - 2 को नूह का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे भूपेंद्र सिंह को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद को शाहबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और स्कूल शिक्षा बोर्ड का सचिव लगाया गया है। झज्जर जिला परिषद और डीआरडीए की सीईओ शिखा को झज्जर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। भिवानी के सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक का संपदा अधिकारी और नाहड मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। पानीपत की सिटी मजिस्ट्रेट शशि वसुंधरा को गुहला की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। गोहाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) आशिष कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा गोहाना सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। टोहाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेंद्र सिंह- 3 को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा रतिया उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का  कार्यभार सौंपा गया है। शाहबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ सन्याम गर्ग को पेहवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सीईओ लगाया गया है। महम के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रविन्द्र कुमार को बावल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट राहुल मित्तल को सिरसा का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

Post a Comment

0 Comments