सरसा में आयोजित होने जा रहे श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए हर जिले से एक दिन पहले चलेंगी बसें

सरसा में आयोजित होने जा रहे श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए हर जिले से एक दिन पहले चलेंगी बसें

राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज ने राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव का पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में दिया न्यौता





मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला/यमुनानगर। 4 अगस्त को सिरसा पुलिस लाईन में आयोजित होने जा रहे श्री गुरू नानक देव जी के राज्य स्तरीय 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने गत दिवस पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में प्रकाशोत्सव का न्यौता दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महापुरूष किसी वर्ग विशेष के न होकर पूरी मानवता के होते है और उनका सदेंश भी पूरे विश्व के लिये एक समान होता है। वर्तमान सरकार महापुरूषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाकर उनकी भावनाओं का सम्मान करने का काम कर रही है। पंचकूला सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में उनहोंने  सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, सरपंचों, ब्लाॅक समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों व आमजन को इस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया तथा कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में महापुरूषों को मान-सम्मान देने का काम किया जा रहा है। संत कबीर दास जयंती, डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती, महर्षि वाल्मिकी जयंती, गुरु रविदास जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। पूर्व की सरकारों में महापुरूषों की जयतियों को इस प्रकार से नहीं मनाया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिये परिवहन व्यवस्था श्रद्धालुओं को एक दिन पहले उपलब्ध करवा दी जायेगी। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं, गरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, सरपंचों व अन्य लोगों से अपील की है कि वे इस पर्व के लिये ज्यादा से ज्यादा ये ज्यादा प्रचार करें। उन्होने यह अनुरोध किया कि वे समारोह के दौरान मर्यादा का विशेष ध्यान रखें। इसके बाद वे अंबाला व  यमुनानगर पंचायत भवन पहुंचे तथा उपस्थित सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, सरपंचों, ब्लाक समिति सदस्यों, जिला परिषद् सदस्यों को निमंत्रण देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए आहवान  किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक अम्बाला शहर असीम गोयल, विधायक असंध बक्शी सिंह विर्क, विधायक यमुनानगर घनश्याम अरोड़ा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments