आदमपुर में इस बार जब्त होगी कुलदीप बिश्नोई परिवार की जमानत

मंडी आदमपुर में इस बार जब्त होगी कुलदीप बिश्नोई परिवार की जमानत






जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले भापजा से टिकट दावेदार मनोजपाल

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। आदमपुर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट के दावेदार  व युवा भापजा नेता मनोजपाल ने आदमपुर हलके दौरा किया। मनोजपाल ने चंदननगर,  खारिया, सुंडावास, डोभी, बालसमंद, बुडाक,  बाडाहेडी, चौधरीवाली, तेलनवाली, घुडसाल, मोठाखेडा, मोहब्बतपुर गंावों में गए और लोगों से मुलाकात की। मनोजपाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे कुलदीप बिश्नोई की जमानत जपत करवाना चाहते है चुनावों के दिनों दिनों में कुलदीप बिश्नोई चुनाव को बीच में छोड कर निकल जाएगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने हमेशा अपना घर भरने का काम किया है आज कुलदीप बिश्नोई के 5 स्टार होटल है करोडो अरबों रुपयों की संपति है सवाल ये उठता है ये रुपये उनके पास कहा से आए।  उन्होंने कहा कि अगर भजनलाल परिवार का इतिहास देखा जाए तो उनके पास कुछ नही था ऐसे में इतनी संपति उनके पास पास कहा से आई  इस मामले की गहनता से जांच होनी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल है पंरतु उनके पास तो कोई संंपति तक नही तो भजनलाल परिवार के पास इतनी संपति आई कहा से ये जांच होनी चाहिए चाहिए।   मनोज पाल ने कहा कि हाल में जनसभा में लोगों को बताया कि कुलदीप बिश्नोई एक दो दिनों में जल्द ही हिसार छोड कर जाने वाले है आज की स्थिति में वे हिसार छोड कर चले भी गए  है।  उन्होंने कहा कि वे जनता के विकास के लिए चुनाव लडना चाहते है और कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लडेगे। मनोज पाल ने आरोप लगाया कि कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में कोई विकास नही किया कुलदीप परिवार ने आदमपुर के लोगों को बधुआ बना रखा था ये मात्र दिखावा करने के लिए दो दिन के लिए आदमपुर आते है। कुलदी बिश्नोई ने आदमपुर की जनता को कुछ भी समय नही दिया। इसलिए आदमपुर की जनता ने कुलदीप के पुत्र भव्य बिश्नोई को लोकसभा चुनाव में हरा दिया। वे आदमपुर जितनी भी समस्याए है उन्हें दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा। मनोज ने कहा कि आदमपुर के ग्रामीणों से उन्हें सरपचोंए पंच किसानों तथा आम नागरिकों से उन्हें समर्थन सहयोग मिल रहा है। मनोज पाल ने दावा किया कि भारतीय जनता 85 सीटे लेकर भारी बहुत से सरकार बनाएगी और मनोहर लाल मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी दौरान सरपंचो पंच तथा ग्रामीणों ने मनोज पाल का जोर दार स्वागत किया। इस मौके पर चंदन नगर के सरपंच सतेंद्र सैन,  सतबीर, रमेश बलवान, सुडाबास के सरपंच महेंद्र सिंह, डोभी की सरपंच किरण, महेंद्र सिंह, तारा सिंह, महेंद्र, अनूप सिंह नवीन गोयल, जयपाल पहलवान बुडाक के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, बांडा हेडी के सरपंच हवा सिंह,  सुरेद्र रमेश जयवीर, चौधरीवाली के सरपंच खेताराम, तेलनवाली के सरपंच प्रीतम सरपंच,  अशोक कुमार रामप्रसाद अजय ठाकुर महावीर गोदारा व श्याम लाल मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments