हिसार।हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने मई माह में जिला के 71 व्यक्तियों को रोजगार के लिए 44.15 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया है। इसमें निगम द्वारा दी गई 5.06 लाख रुपये की सब्सिडी भी शामिल है। निगम के जिला प्रबंधक ने बताया कि जिला में अनुसूचित जाति के स्वरोजगार करने के इच्छुक व्यक्तियों को अलग-अलग कार्यों के लिए निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण दिलवाया जाता है। इस ऋण पर निगम द्वारा लाभार्थियों को सब्सिडी भी उपलब्ध करवाई जाती है। चालू वित्त वर्ष में निगम द्वारा 1200 लाभार्थियों को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि बीते जून माह में निगम ने डेयरी फार्मिंग के लिए 5 व्यक्तियों को 2.80 लाख रुपये, सुअर फार्मिंग के लिए 1 व्यक्ति को 50 हजार रुपये तथा औद्योगिक यूनिट के लिए 2 व्यक्तियों को 2 लाख रुपये के ऋण उपलब्ध करवाए गए हैं। इनमें 55 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में उपलब्ध करवाए गए हैं।
0 Comments