नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी पर लगाम में सम्मान की हैट्रीक लगाएगा हिसार हरियाणा बाल कल्याण परिषद के राज्य स्तरीय समारोह में आज लगातार तीसरी बार सम्मानित होने जा रहा है जिला हिसार उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को समारोह के लिए मिला विधिवत् आमंत्रण
हिसार। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी निषेध के लिए आज 4 जुलाई को सिरसा में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा जिला हिसार को लगातार तीसरी बार सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा 4 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे सिरसा में चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय नशा निषेध समारोह का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया समारोह में विशिष्ठ अतिथि होंगे। इस समारोह में जिला हिसार को लगातार तीसरी बार सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को समारोह में शामिल होने व सम्मान ग्रहण करने के लिए औपचारिक आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा कैथल में आयोजित तीज महोत्सव तथा रोहतक में आयोजित बाल महोत्सव में भी हिसार जिला को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
0 Comments