भाजपा ज्वाईन करना चाहते हैं तो डायल करें 8980808080


भाजपा ज्वाईन करना चाहते हैं तो डायल करें 8980808080

मीडिया जंक्शन न्यूज
नारनौंद। लोकतंत्र की ताकत वोट में होती है इसलिए हर परिवार का सदस्य जो एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष का हो चुका है अपना वोट जरूर बनवाए। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है इसलिए हर बालिग व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए। उन्होंने कहा कि कोई भी आम व्यक्ति दूरभाष नंबर 8980808080 पर मिस कॉल करके भाजपा को ज्वांईन कर सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा ज्वांईन करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब तक हलके के लोगों दूसरों को वोट देते आए है परन्तु इस बार 2014 के चुनाव में उन्होंने अपने घर वोट डालकर सत्ता भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि दिन रात एक करके मैंने हलके सार्वजनिक कामों को किया है। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को और अधिक मतों से जीताने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में हलके में विकास की ब्यार और तेज होगी और विकास के क्षेत्र में यह हलका प्रदेश में नम्बर एक पर रहेगा।

Post a Comment

0 Comments