दसवीं कक्षा के मेरिट वाले विद्यार्थियों को 26 को मिलेंगे लैपटॉप

दसवीं कक्षा के मेरिट वाले विद्यार्थियों को 26 को मिलेंगे लैपटॉप



हिसार। शैक्षणिक सत्र 2016, 2017 व 2018 में 10वीं कक्षा में मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 26 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त अशोक कुमार मीणा लैपटॉप देकर सम्मानित करेंगे।जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर 10वीं कक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले पात्र लाभार्थियों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय के समीप वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में 26 जुलाई को प्रात: 9 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें उपायुक्त अशोक कुमार मीणा पात्र विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुडेंगे और उपस्थितगण को अपना शुभ संदेश भी देंगे।

Post a Comment

0 Comments