हिसार : डोभी में पुलिसकर्मी की पत्नी व बेटे को कुल्हाडी़ से काट डाला
24,जुलाई 2019, 04:50 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिले के गांव डोभी में एक पुलिसकर्मी की पत्नी व उसके बेटे की कुल्हाडी़ से काटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वारदात के बाद हत्यारोपी घटनास्थल पर ही कुल्हाडी़ छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतका सुनीता व उसके 3 वर्षीय बेटे निखिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमारट्म के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों व हत्यारोपी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


0 Comments