नया मकान बनाने की तैयारी में हैं तो जान लें यह नया नियम
नए मकानों में अब रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होना जरूरी, वरना नहीं पास होगा नक्शा
संदीप कम्बोज। मीडिया जंक्शन
हिसार। यदि आप नया मकान बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ही जरूरी है। हरियाणा सरकारअब आपको नए मकान का नक्शा तभी पास करके देगी जब आप उसमें बरसाती जल संग्रहण ढांचा यानि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएंगे, इसके बगैर आपका नक्श पास नहीं किया जाएगा। तो अब आप मकान का नक्शा बनवाते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि उसमें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम है या नहीं। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने भवन की नक्शा पास करने की प्रक्रिया में बरसाती जल संग्रहण ढांचा निर्माण अनिवार्य करते हुए इसके बिना मंजूरी दिए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही निकाय मंत्री ने बरसाती जल संग्रहण के लिए भवन की छत, सड़क किनारे और खाली स्थानों पर स्थापित करते हुए बिल्डिंग बायलाज के अनुरूप इंफार्समेंट टीम को सक्रिय करने पर भी जोर दिया है।


0 Comments