माजरा प्याऊ-लोहारी राघो रोड़ का चौडी़करण शुरु
5.03 करोड़ की आएगी लागत
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार/नारनौंद। गांव लोहारी राघो से माजरा प्याऊ तक करीब 7.8 किमी. लंबी सड़क के चौडी़करण का काम अब शुरु हो गया है। 5.03 करोड़ रुपये की लागत से माजरा से हांसी-जींद रोड तक वाया लोहारी राघो हुए सड़क अपग्रेडशन कार्य का 5 जुलाई को शिलान्यास किया गया। इसके अलावा खेडी़ चोपटा में 2.45 करोड़ रुपये की लागत से खेड़ी श्योराण माइनर के 6200 फुट के विस्तार कार्य का भी उद्घाटन हो गया। गांव लोहारी राघो में वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पिछले 50 सालों से
उपेक्षा के शिकार व विकास को तरस रहे नारनौंद हलके में वर्ष 2014-19 के
दौरान रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं। वर्ष 2019-24 के दूसरे
कार्यकाल में इस रिकॉर्ड को भी तोड़ा जाएगा और नारनौंद विकास के नए शिखर छूएगा। खेड़ी चोपटा में माइनर के उद्घाटन अवसर पर ग्रामीण जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस माइनर के कारण 2500 एकड़ अतिरिक्त भूमि की सिंचाई हो सकेगी। यह क्षेत्रवासियों की बहुत पुरानी मांग थी जिसके पूरा होने के बाद कई गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि हलका के कई गांवों को 24 घंटे बिजली मिल रही है जबकि मेरा प्रयास है कि नारनौंद के सभी 59 गांवों तक 24 घंटे बिजली पहुंचा सकूं। इसके साथ ही इलाके में उद्योगों की स्थापना करवाना भी मेरी प्राथमिकताओं में है। वित्तमंत्री ने हांसी-जींद के बीच जल्द रेल की सीटी बजवाने का भरोसा भी लोगों को दिलाया। इस अवसर पर जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा व युवा भाजपा नेता अजय सिंधु भी मौजूद थे। इस अवसर पर चेयरमैन शशि ढाका, राजेंद्र लांबा, जिला विस्तारक दिनेश गोयल, रामस्वरूप डाटा, एडवोकेट सुशील खरब, कुलदीप गौतम, सुनील पाल वाल्मीकि, चेयरमैन राजेश पेटवाड़, सतपाल मल्हान, सत्यपाल श्योराण, कमलेश लोहान, सरपंच जतिन भ्याणा, सत्यवान दुहन, जयवीर माजरा, राजेश सूरा, डॉ. राजबीर पांडे, सरपंच रामकेश, धर्मवीर गुराना, अधीक्षक अभियंता एआर भांभू, एक्सईएन मनोज ओला, रमेश कुमार, आनंद कुमार, सरपंच राज सिंह, रविंद्र रॉकी कालीरावण, चंद्र सिंह, वेद पटवारी व मास्टर फूलकुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
विकास की रफ्तार बनाए रखने को मांगा सहयोग
वित्तमंत्री ने कहा कि तीन माह बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाजपा केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने हलका
वासियों से आह्वान किया कि वे विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए उनका सहयोग करें। वित्तमंत्री ने प्रत्येक कार्यक्रम में ग्रामीणों को विकास
कार्यों की बधाई देते हुए उन्हें हलके में अब तक करवाए गए सभी प्रमुख
विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारनौंद की जनता ने जिस
विश्वास व उम्मीदों के साथ मुझे अपना विधायक बनाया था, मैंने उस पर खरा
उतरने की पूरी कोशिश की है।

0 Comments