टैक्स चोरों को पकडऩे में दूसरे नंबर पर हरियाणा
भारतीय स्टेट बैंक के नवनिर्मित क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय में ई-लोबी शुरु
मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। जीएसटी टैक्स की चोरी करने वालों को पकडऩे के मामले में हरियाणा पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। हरियाणा सरकार ने ऐसे मामलों में बहुत सख्ती की है और कर चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस बाबत सख्त निर्देश दिए हैं। वे यहां जाट कॉलेज रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के नवनिर्मित क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय में ई- लोबी का लोकार्पण करने आए थे।। इस ई-लोबी में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एटीएम मशीन, सीडीएम मशीन तथा पासबुक प्रिंटिंग मशीन सहित अन्य सुविधाएं भी आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगी। कैप्टन अभिमन्यु ने 21 विकलांग लोगों को व्हील चेयर भी वितरित कीं। उन्होंने 21 लाभार्थियों को मुद्रा लोन के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में वित्तीय समायोजन व अर्थव्यवस्था सुधार की दिशा में जो कदम उठाए हैं, वह उनके अगले कार्यकाल में भी तेज गति से जारी रहेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी के कदम से 500 व 1000 के नोटों को प्रचलन से बाहर करने से भारत की अनौपचारिक वित्तीय अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने में काफी मदद मिली है। इस दौरान बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हमारे सैनिकों की तरह दिन-रात एक करके इस कदम को सफल बनाया जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि पहले बड़े-बड़े उद्योग घराने सरकार की कमजोर नीतियों की आड़ में बड़े लोन लेकर गायब हो जाते थे जिससे बैंक एनपीए का शिकार होते थे। भाजपा सरकार ने नए कानून बनाकर बैंकिंग व्यवस्था को पारदर्शी ही नहीं बल्कि जिम्मेदार भी बनाया। कड़े नियमों के चलते अब लोन लेकर भागने वालों पर नियंत्रण हो सका है। वर्तमान सरकार की नीति बड़े उद्यमियों को कम, जबकि छोटे उद्यमियों को अधिक ऋ ण देने की व्यवस्था शुरू की। मुद्रा योजना इसी नीति का प्रमाण है। नई वित्तीय व आर्थिक व्यवस्था बैंकिंग व्यवसाय के लिए टर्निंग प्वाइंट है। अगले एक-दो वर्ष में बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए नियमों के तहत अब बैंकों को यह अधिकार है कि वह लोन लेने वाले द्वारा व्यापार न चला पाने की स्थिति में उसके प्रबंधन को बदल सकते हैं ताकि डूबते व्यवसाय को पुनर्जीवित किया जा सके और बैंक को नुकसान न हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला केंद्रीय बजट देश की 130 करोड़ जनता को समर्पित होगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम कार्यकाल में सुधारों का जो दौरा शुरू हुआ था, वह आगे भी जारी रहेगा। यह बजट हर क्षेत्र का समावेशी बजट होगा जो जीडीपी की 8 प्रतिशत वृद्धि दर को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर एसबीआई के चंडीगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक राणा आशुतोष कुमार सिंह, महाप्रबंधक बिनोद कुमार मिश्रा, रोहतक प्रशासनिक कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक ओपी चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार गोयल, अशोक सेठी, जिला परिषद चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीएस सिंधु, सतपाल मल्हान, राजेश सुरा, सुदेश चौधरी, विजय बाली, जगजीत सिंधु, जिला रेडक्रॉस से सुरेंद्र श्योराण व सोनू मलिक सहित अन्य अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

0 Comments