लोहारी राघो में अब नहीं रहेगी पेयजल किल्लत, भाखडा़ पानी बुझाएगा प्यास
10 दिन में शुरु होगा प्रोजेक्ट, तीन गांवों के लिए परियोजना का टैंडर जारी
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। दशकों से पेयजल किल्लत का दंश झेल रहे गांव लोहारी राघो के बाशिंदों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने गांव लोहारी, गामड़ा व हैबतपुर में 6 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से पीने के पानी की परियोजना का टैंडर जारी कर दिया है और इसका कार्य अलॉट हो चुका है। अगले 10 दिन के भीतर इस इस परियोजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। इस परियोजना के चालू होने के बाद इस क्षेत्र की पेयजल संबंधी चिर-लंबित मांग पूरी हो जाएगी। इस परियोजना के अंतर्गत भाखड़ा नहर का पानी यहां तक पहुंचाया जाएगा। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मैंने बिना कहे ही अपनी समझ से इलाके में विकास के कार्य करवाए हैं। हमने 2014-19 के कार्यकाल में विकास कार्यों के जो रिकॉर्ड बनाए हैं उन्हें 2019-24 के कार्यकाल में ध्वस्त करेंगे और इससे भी अधिक विकास कार्य करवाएंगे।कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा में तालाबों के सुधारीकरण के लिए तालाब विकास प्राधिकरण बनाया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश के सभी 14 हजार तालाबों का 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से सुधार करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में विकास की जो नींव रखी थी, दूसरे कार्यकाल में उस पर बुलंद इमारत खड़ी की जाएगी और भारत को पुनः विश्वगुरु व महाशक्ति बनाया जाएगा।


0 Comments